क्रिकेट

IND vs ZIM: रुतुराज गायकवाड़ ने थाला को दिया बर्थडे गिफ्ट, जिंबाब्वे के खिलाफ खेली आतिशी पारी

रुतुराज गायकवाड़ ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले की नाकामी से उबरते हुए दूसरे मुकाबले में आतिशी अर्धशकत जड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

Image

रुतुराज गायकवाड़ (साभार SONY SPORTS)

KEY HIGHLIGHTS
  • रुतुराज गायकवाड़ ने खेली 47 गेंद में 77 रन की नाबाद पारी
  • थाला एमएस धोनी को दिया जन्मदिन का तोहफा
  • अभिषेक शर्मा के साथ की 137 रन की साझेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 47 गेंद में 77 रन की आतिशी पारी खेलकर थाला एमएस धोनी को जन्मदिन का तोहफा दिया। रुतुराज पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल के 2(4) रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में रुतुराज ने करियर का दूसरा टी20 मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा के साथ मोर्चा संभाला दूसरे विकेट के लिए 137 (76) की साझेदारी करके टीम को 14 ओवर में 147 रन तक पुहंचा दिया।

रुतुराज ने खेली 77 रन की नाबाद पारी

अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक जड़कर पवेलियन लौटने के बाद रुतुराज मोर्चा संभाले रहे। रुतु ने अपना अर्धशतक 38 गेंद में 7 चौके की मदद से पूरा किया और अंत में 47 गेंद में नाबाद 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रुतुराज गायकवाड़ के अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का यह चौथा अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.82 का रहा।

रिंकू सिंह के साथ की 36 गेंद में 87 रन की साझेदारी

तीसरे विकेट के लिए भी रुतुराज ने रिंकू सिंह के साथ 24 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी की दोनों ने 87* (36) रन की साझेदारी तीसरे विकेट के लिए की और टीम को 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन तक पहुंचा दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article