क्रिकेट

सीएसके के कप्तान का ICC टी20 रैंकिंग में जलवा, टॉप-10 में मारी एंट्री

Ruturaj Gaikwad ICC Rankings: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया है। उन्होंने दूसरे टी20 में 77 रनों की पारी खेली थी जिसके चलते वेे आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में आ गए हैं।

Image

रुतुराज गायकवाड़ (फोटो- X)

Ruturaj Gaikwad ICC Rankings: जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ आईसीसी की T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। रविवार 7 जुलाई को पांच मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मैच में 47 गेंदों पर 77 रनों की पारी की बदौलत वह 20वें स्थान से 13 पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए। अब वह इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से 54 अंक पीछे हैं और विंडीज के ब्रैंडन किंग से छह अंक आगे हैं।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20 विश्व कप विजेता टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद, पांच मैचों की सीरीज ने भारत की बेंच स्ट्रेंथ को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के T20I से संन्यास लेने के बाद, गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने और सबसे छोटे प्रारूप में भारत की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करने का यह एक अच्छा मौका था जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा को भी फायदा

यकवाड़ के अलावा, 22 गेंदों में 48 रन बनाने वाले रिंकू सिंह और शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा ने भी भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में ठोस प्रगति की है। टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू चार पायदान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने अपनी शानदार शतकीय पारी के साथ 75वें स्थान पर रैंकिंग में प्रवेश किया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article