क्रिकेट

INDW vs NZW: क्या भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ हुई बेईमानी, अश्विन ने भी उठाया सवाल (वीडियो)

INDW vs NZW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत कर दी। पहले ही मुकाबले में हरमन ब्रिगेड के साथ एक विवाद जुड़ गया। यह घटना मैच के 13वें ओवर में घटी। इस फैसले पर रविचंद्रन अश्विन ने भी सवाल उठाया।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड रन आउट विवाद (साभार-स्क्रीनग्रैब)

INDW vs NZW: शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन मैच के 13वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसने विवाद पैदा कर दिया।

क्या हुआ मैच के 13वें ओवर में?

न्यूजीलैंड की पारी का 13वां ओवर चल रहा था। दीप्ति शर्मा अपने ओवर की आखिरी गेंद डाल रही थी जिस पर एमेलिया केर ने लांग ऑफ में खेलकर सिंगल लिया। केर दूसरा रन लेने के प्रयास में थी जब विकेटकीपर ऋचा घोष ने उन्हें रन आउट कर दिया। केर वापस पवेलियन की तरफ चल पड़ी, तभी तीसरे अंपायर ने उन्हें मैदान के भीतर रुकने का इशारा किया।

कुछ देर फील्ड अंपायर के बीच हुई चर्चा के बाद केर को वापस बुला लिया गया। दरअसल फील्ड अंपायर का मानना था कि गेंद डेड हो चुकी थी और उसके बाद ही ऋचा घोष ने उन्हें रन आउट किया। हरमनप्रीत कौर इस फैसले से काफी नाराज नजर आईं और उन्होंने फील्ड अंपायर से इस बारे में बात भी की। इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार को भी तीसरे अंपायर से बात करते देखा गया।

अश्विन ने फैसले पर उठाया सवाल

रविचंद्रन अश्विन भी इस फैसले से सहमत नजर नहीं आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस रन आउट का वीडियो पोस्ट कर सवाल पूछा। उन्होंने लिखा 'दूसरा रन शुरू होने से पहले ही ओवर कॉल्ड ऑफ कर लिया गया। वास्तव में यह किसकी गलती है?

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article