RR vs RCB IPL Match Timing Today 2026: आज का आईपीएल मैच कितने बजे से है? आईपीएल 2026 में शुक्रवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी में होगा। इस मैदान में पिछला मुकाबला बारिश की वजह से बाधित रहा था लेकिन राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन जीत हासिल की थी। आरसीबी के खिलाफ भी वो अपने उस विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगे।
विराट कोहली की निगाहें एक तरफ जहां तीन और छक्का लगाकर आईपीएल में अपना 300 छक्का पूरा करने पर होंगी। वहीं, दूसरी तरफ RR के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। अब तक 18 पारियों में संदीप ने कोहली को सात बार पवेलियन की राह दिखाई है।
बच के रहना होगा RCB को
राजस्थान के दोनों ही युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ इन दोनों ने जिस तरह से बोल्ट और बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए थे। उससे उन्होंने अपने इरादे दर्शा दिए हैं। खासकर भुवनेश्वर और जैकब डफी को ये आड़े हाथों ले सकते हैं।
राजस्थान और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच किस तारीख को होना है? (RR vs RCB IPL 2026 Match Date)
राजस्थान और बेंगलुरु की टीमों के बीच आईपीएल 2026 के 16वें मैच में 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को खेला जाना है।
बेंगलुरु की टीम और राजस्थान की टी20 टीम के बीच आईपीएल 2026 मैच कहां खेला जाना है? (RR vs RCB IPL 2026 Match Venue)
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आईपीएल 2026 का मैच गुवाहाटी के बरसापारा (Barsapara Cricket Stadium) में आयोजित होने जा रहा है।
आरआर-आरसीबी आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (RR vs RCB IPL Match Time Today)
आज बेंगलुरु क्रिकेट टीम और राजस्थान क्रिकेट टीम के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है और यहां बड़ी पारियां और बड़े स्कोर देखना आम है।
