Amazon Great Indian Festival Sale में Smart TV खरीदने वालों के लिए कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। इस Sale में Samsung, Sony और LG जैसे बड़े Brands के Premium Smart TVs को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में 65-inch और 75-inch के TVs शामिल हैं। इनमें 4K LED से लेकर Mini LED और OLED जैसे Display वाले मॉडल्स भी मिल रहे हैं।
अगर आप अपने Living Room या Bedroom के लिए नया TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की Deals आपके बेहद काम आ सकती हैं। अमेजन की सेल आप इस समय भारी भरकम बचत कर सकते हैं। आइए आपको कुछ TVs पर मिलने वाली बेस्ट डील्स और उसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Samsung 75-inch Crystal UHD 4K AI Smart TV
Samsung का यह 75-inch Smart TV Amazon Sale में 35% डिस्काउंट के बाद 74,990 रुपये में मिल रहा है। इसमें 4K Ultra HD Display दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 Pixels है। TV में 50Hz Refresh Rate और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। यानी आप इस पर अच्छी Picture Quality में Movies और Shows देख सकते हैं।
Sound के लिए इसमें 20W Speakers दिए गए हैं। इसके अलावा Object Tracking Sound Lite और Q-Symphony जैसे Features भी मिलते हैं। Connectivity के लिए TV में 3 HDMI Ports, 1 USB-A Port, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 दिया गया है। यह TV Alexa और Google Assistant को भी सपोर्ट करता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS Updates देने का वादा कर रही है। साथ ही Samsung TV Plus के जरिए 150 से ज्यादा Free Channels भी देखे जा सकते हैं।
Sony BRAVIA 3 Series 65-inch 4K Smart LED TV
Sony का 65-inch BRAVIA 3 Series Smart TV 45% डिस्काउंट के बाद 89,990 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 4K Ultra HD Display के साथ 60Hz Refresh Rate मिलता है। TV में Sony का 4K HDR Processor X1 और Triluminos Pro टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे Picture Quality बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसे HDR Formats को भी Support करता है।
Sound की बात करें तो इसमें 20W Speakers मिलते हैं, जो Dolby Atmos Support के साथ आते हैं। यह TV Google TV पर चलता है और इसमें Chromecast Built-in दिया गया है। इसके अलावा Google Assistant, Alexa, Apple AirPlay और Apple HomeKit का सपोर्ट भी मिलता है। अगर आप Movies, Web Series और Online Content देखने के लिए Sony का TV लेना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा Option हो सकता है।
LG 75-inch NU87 AI Series Nano 4K Smart TV
LG का यह 75-inch Smart TV Amazon Sale में 45% डिस्काउंट के बाद 96,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें Nano 4K Ultra HD Display दिया गया है, जो 60Hz Native Refresh Rate के साथ आता है। TV में α7 AI Processor 4K Gen9 मिलता है। यह webOS 26 पर चलता है और इसमें AI Search जैसे Features दिए गए हैं। इसके साथ Microsoft Copilot का सपोर्ट भी मिलता है।
Audio के लिए इसमें 20W Sound System दिया गया है, जो Dolby Atmos और AI Sound Pro को Support करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Virtual 9.1.2 Up-Mixing Feature भी मिलता है, जिससे Sound का Experience बेहतर हो सकता है। Connectivity के लिए इसमें 3 HDMI Ports, eARC, ALLM, 1 USB 2.0 Port, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 दिया गया है। बड़ी Screen पर Movies और Family Shows देखने के लिए यह TV एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Samsung 65-inch Mini LED 4K Vision Smart TV
Samsung का 65-inch Mini LED 4K Vision AI Smart TV इस Sale में 25% Discount के बाद 74,990 रुपये में मिल रहा है। इस TV की खास बात इसका Mini LED Display है। इसमें Mini LED HDR, HDR10+ और Supreme Mini LED Dimming जैसे Features दिए गए हैं। ये Features Picture में Brightness और Dark Scenes को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद कर सकते हैं।
इस TV में 30W Speakers दिए गए हैं, जो Samsung के 75-inch Crystal UHD Model के 20W Speakers से ज्यादा पावर वाले हैं। इसमें भी 7 साल तक OS Updates देने का वादा किया गया है। साथ ही Samsung TV Plus पर 150 से ज्यादा Free Channels देखने का ऑप्शन मिलता है। Connectivity के लिए 3 HDMI Ports, 1 USB-A Port, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और eARC Support दिया गया है। अगर आप 65-inch Screen के साथ बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो इस मॉडल की तरफ जा सकते हैं।
Sony BRAVIA 3 Series 75-inch 4K Smart LED TV
Sony का 75-inch BRAVIA 3 Series TV इस लिस्ट के बड़े स्क्रीन वाले Models में से एक है। Amazon Sale में इस पर 52% डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,29,990 रुपये हो गई है। इसमें 4K Ultra HD Display और 60Hz Refresh Rate मिलता है। TV में 4K HDR Processor X1 और Triluminos Pro टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट भी मिलता है।
Sound के लिए इसमें 20W Speakers दिए गए हैं, जो Dolby Atmos को Support करते हैं। यह Google TV पर चलता है और इसमें Chromecast Built-in मिलता है। TV में 4 HDMI Ports और 2 USB Ports दिए गए हैं। अगर आप अपने घर के बड़े Living Room के लिए 75-inch TV खरीदना चाहते हैं और Sony Brand पसंद करते हैं, तो यह Model आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है।
LG 65-inch OLED evo C5 AI Series 4K Smart TV
इस लिस्ट में LG का 65-inch OLED evo C5 AI Series TV सबसे महंगा Model है। Amazon Sale में यह 40% डिस्काउंट के बाद 1,73,990 रुपये में मिल रहा है। इसमें 4K OLED evo Display दिया गया है, जो 120Hz Native Refresh Rate को Support करता है। VRR के जरिए इसका Refresh Rate 144Hz तक जा सकता है। TV में α9 AI Processor 4K Gen8 दिया गया है, जो Picture क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह TV Dolby Vision, HDR10 और HLG को Support करता है। इसमें 60W का 2.2-channel Speaker System दिया गया है, जो Dolby Atmos और AI Sound Pro के साथ आता है। Gaming के लिए इसमें 4 HDMI Ports हैं, जो 4K at 120Hz, eARC, VRR और ALLM को Support करते हैं।
इसके अलावा Nvidia G-Sync और AMD FreeSync का सपोर्ट भी मिलता है। TV में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और Alexa भी दिया गया है। यह webOS 25 पर चलता है और इसमें 125 से ज्यादा Free LG Channels मिलते हैं। अगर आप Movies, Sports और Gaming के लिए Premium TV चाहते हैं, तो यह आप इसकी तरफ भी जा सकते हैं।
आपके लिए कौन-सा Smart TV सही रहेगा?
अगर आपका Budget करीब 75,000 रुपये है, तो Samsung के 65-inch Mini LED और 75-inch Crystal UHD TVs पर विचार कर सकते हैं। अगर आपको बड़ी Screen चाहिए, तो LG का 75-inch Nano 4K TV और Sony का 75-inch BRAVIA 3 भी अच्छे Options हैं। वहीं, अगर आपको Movies में बेहतर Picture Quality और Gaming के लिए High Refresh Rate चाहिए, तो LG का 65-inch OLED evo C5 एक Premium Option है।
TV खरीदने से पहले अपनी जरूरत, Room का Size, Picture Quality, Sound और Gaming Features जरूर देखें। Amazon Sale में दिखाई गई कीमतें और Discounts बदल सकते हैं। इसलिए Order करने से पहले Amazon पर Final Price, Bank Offers, Exchange Discount और अपने PIN Code पर Delivery की जानकारी जरूर चेक करें।
