क्रिकेट

RR vs MI IPL Match Timing Today 2026: आज राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला, जानिए मैच का समय

RR vs MI IPL Match Time Today 2026: आज (7 April 2026) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 13वां मैच खेला जाना है। यहां जानेंगे राजस्थान-मुंबई मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां होगा मुकाबला और कैसी हैं दोनों टीमें।

Image

आज का आईपीएल मैच कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 में आज 13वां मुकाबला
  • आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मैच
  • पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच हुई थी जबरदस्त टक्कर

RR vs MI IPL 2026 Match Time Today: आईपीएल 2026 में आज एक और रोचक मैच होने जा रहा है। टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) की टीमें। जहां मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता हुआ है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। IPL में राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है। जबकि, मुंबई इंडियंस की कप्तानी भारत के शीर्ष ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के अब तक के नतीजेः आईपीएल 2026 में अब तक राजस्थान रॉयल्स ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 47 गेंदें बाकी रहते हुए 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। जबकि, दूसरे मैच में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ और उस मैच में राजस्थान ने गुजरात को उन्हीं के मैदान पर 6 रन से मात देकर अपना विजयी अभियान जारी रखा।

मुंबई इंडियंस के अब तक के नतीजेः अगर बात करें 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की तो उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में खेले गए अपने दो मैचों में एक जीता है और एक मुकाबला गंवाया भी है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का जोरदार आगाज किया था, लेकिन दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें चौंका दिया जब मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मैच किस तारीख को होना है? (RR vs MI IPL 2026 Match Date)

राजस्थान और मुंबई की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को खेला जाना है।

मुंबई की टी20 टीम और राजस्थान की टीम के बीच आईपीएल 2026 मैच कहां खेला जाना है? (RR vs MI IPL 2026 Match Venue)

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में होने जा रहा है।

आरआर-एमआई आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (RR vs MI IPL Match Time Today)

आज राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे कराया जाएगा। गुवाहाटी का मैदान बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और साथ ही स्पिनर्स को भी मदद देता नजर आएगा। (गुवाहाटी की पूरी पिच रिपोर्ट यहां क्लिक करके देखें)

आईपीएल 2026 के 13वें मैच में राजस्थान और मुंबई के बीच आज होने वाली भिड़ंत को भारत में टीवी पर कहां देख सकेंगे? (RR vs MI IPL 2026 Match TV Telecast Channel In India)

राजस्थान और मुंबई के बीच आज आईपीएल 2026 के मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में टीमें (Kolkata Knight Riders And Punjab Kings Squads In IPL 2026)

राजस्थान रॉयल्स टीमः रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्म, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर और कुलदीप सेन।

मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर और राज बावा।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज कहां देख सकते हैं? (RR vs MI IPL 2026 Match Live Streaming Today)

राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल के 19वें संस्करण के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकते हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें Rr vs Mi Live Score छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article