क्रिकेट

IPL 2026, RR vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स-मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी गुवाहाटी की पिच

IPL 2026, RR vs MI Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला आज (7 April 2026) भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस टीमों की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में होगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले राजस्थान-मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

IPL 2026, RR vs MI Preview: आईपीएल के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Rajasthan Royals vs Mumbai Indians) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium Guwahati) में 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा था। इसके अलावा मुंबई को उनके कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने की उम्मीद होगी। अस्वस्थ होने की वजह से हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की अगुवाई की थी लेकिन टीम को हार्दिक के ऑलराउंड खेल की कमी महसूस हुई। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होगी। मुंबई की टीम अंक तालिका में अभी छठे और राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

मुंबई और राजस्थान के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी ज्यादा मजबूत है। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा(Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) के प्रदर्शन पर रहेंगी। हार्दिक की अनुपस्थिति में दीपक चाहर (Deepak Chahar) को टीम में शामिल किया गा था। उन्होंने जबरदस्त बॉलिंग की थी। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) और अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) पर भी सबकी निगाहें होंगी। वहीं राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टीम को विस्फोटक शुरुआत देने में सफल रहे हैं। वहीं ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) पर भी निगाहें होंगी। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट (RR vs MI Pitch Report)

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच वैसे तो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। हालांकि, इस मैच ओवरकास्ट कंडीशन के कारण गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जिससे ओपनर्स बल्लेबाजों को बैटिंग करने में थोड़ी परेशानी होती है। यहां पर बल्लेबाज को धैर्य के साथ खेलना होता है। इससे वह बड़ी पारी खेल सकता है। यहां की बाउंड्री काफी छोटी है, जिससे इस पिच पर रन बनाना आसान होता है।

राजस्थान बनाम मुंबई हेड टू हेड (RR vs MI Head to Head)

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ अब तक कुल 31 मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें मुंबई ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान ने 31 में से 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इन दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है।

राजस्थान और मुंबई की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals and Mumbai Indians IPL 2026 Full Squads)

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Rajasthan Royals Full Squads)

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 की टीम: (Mumbai Indians Full Squads)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

मैच का समय: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, सात बजे टॉस होगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article