क्रिकेट

RR vs CSK Match Live Streaming: आईपीएल में आज चेन्नई और राजस्थान का मुकाबला, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

RR vs CSK Match Live Streaming: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

राजस्थान और चेन्नई मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

RR vs CSK Match Live Streaming: आईपीएल के तीसरे दिन 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीए 2026 के अभियान का आगाज करेगी। चेन्नई के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी जो इस बार नए कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में उतरेगी। चेन्नई के लिए दुखद खबर है कि एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे तो अच्छी खबर यह है कि इनफॉर्म संजू सैमसन पहली बार येलो जर्सी में नजर आएंगे। संजू अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही चेन्नई के लिए डेब्यू करेंगे। दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा उसी टीम के खिलाफ रणनीति बनाते नजर आएंगे जिसे उन्होंने 2023 में अपने दम पर चैंपियन बनवाया था। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान और चेन्नई का मैच (RR vs CSK Match Date)

राजस्थान और चेन्नई का मैच 30 मार्च यानी सोमवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान और चेन्नई का मैच (RR vs CSK Match Venue)

राजस्थान और चेन्नई के बीच आज का मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान और चेन्नई का मैच (RR vs CSK Match Timing)

राजस्थान और चेन्नई के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में राजस्थान और चेन्नई का मैच (RR vs CSK Match On Tv)

राजस्थान और चेन्नई के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में राजस्थान और चेन्नई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (RR vs CSK Match Live Streaming)

राजस्थान और चेन्नई के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

IPL 2026 में RR और CSK की टीम

राजस्थान रॉयल्स : रियान पराग (कप्तान ), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायेर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स : रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे , आयुष म्हात्रे, मैट हेनरी, अकील हुसैन, नूर अहमद, जैमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, खलील अहमद, जाक फोकेस, अंशुल कम्बोज, नाथन एलिस, सरफराज खान, राहुल चाहर, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, अमन खान, रामाकृष्णा घोष, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article