Rovman Powell Catch Video: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में हेनरिक क्लासेन कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा। कैमरन ग्रीन की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने करिश्माई कैच लपका। रोवमैन पॉवेल ने डीप में एक हाथ से शानदार कैच लपका। कैच इतना जबरदस्त था देखने वालों को यकीन नहीं हुआ। पॉवेल के कैच पर कुछ देर तक अस्थिरता बनी रही और मामला थर्ड अंपायर तक गया, लेकिन आखिरकार अंपायर ने इसे क्लीन कैच करार दिया।
पॉवेल ने हवा में उड़ते हुए लिया कैच
वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने दाईं ओर दौड़ते हुए हवा में उछलकर अपने दाहिने हाथ से गेंद को लपका। उनका बायां हाथ पहले जमीन पर लगा और पॉवेल गिर पड़े। हालांकि, उन्होंने गेंद को जमीन पर टच नहीं होने दिया। गेंद पर उनका पूरा नियंत्रण था और इसे एक सही कैच माना गया। हेनरिक क्लासेन 11 रन बनाकर आउट हो गए, जो इस सीजन में उनका सबसे कम स्कोर रहा। ग्रीन ने शॉर्ट पिच गेंद फेंका था और क्लासेन उनका शिकार बन गए। पॉवेल का यह कैच इस सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार होगा। देखें वीडियो-
165 रन पर समाप्त हुई SRH की पारी
बता दें कि यह आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला है, जो सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने अभिशेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ट्रैविस हेड 61 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की टीम इस मैच में अपनी पारी के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। हैदराबाद की पूरी पारी 19 ओवर में 165 रन बनाकर समाप्त हो गई।
