टीम इंडिया ने हर वो चीज की जो वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के लिए किसी टीम की तरफ से किया जाना चाहिए, लेकिन 19 नवंबर का दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और टीम इंडिया का तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का लक्ष्य था जिसे ट्रेविस हेड की 137 रन की विस्फोटक पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।
हार से सदमे में खिलाड़ी
वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में हार के बाद करोड़ों फैन का दिल तो टूटा ही था, खिलाड़ी भी खुद के इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाए और मैदान से बाहर निकलते वक्त भावुक हो गए। टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी ने एक-एक कर इस हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन सबको कप्तान रोहित की प्रतिक्रिया की इंतजार था। फाइनल के इतने दिन बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
फैंस के लिए लग रहा बुरा-रोहित
रोहित शर्मा ने कहा 'मुझे फैंस के लिए बुरा लग रहा है जो हमारी तरह वर्ल्ड कप का सपना देख रहे थे। मैं उन तमाम फैंस का शुक्रिया अदा करता हू्ं जिन्होंने मुझे समर्थन किया।
उन्होंने आगे कहा 'मुझे नहीं पता था कि फाइनल के बाद वापस कैसे आना है, मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे प्रेरित किया - यह पचाना मुश्किल था लेकिन लाइफ में आगे बढ़ना पड़ता है। ईमानदारी से कहूं तो उस दिन से आगे बढ़ना कठिन था। आपको बता दें कि टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरे पर है, लेकिन कप्तान रोहित केवल टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
बतौर बल्लेबाज भी शानदार रोहित
वर्ल्ड कप 2023 में बतौर कप्तान लगातार 10 जीत हासिल करने वाले रोहित एक बल्लेबाज के तौर भी सफल रहे थे। रोहित ने 11 मैच में 54.27 की बेहतरीन औसत से 597 रन बनाए थे, जो भारतीय कप्तान द्वारा वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन है।
