क्रिकेट

Rohit-Surya Dances: दिल्ली पहुंचने के बाद जमकर झूमे रोहित-सूर्या, देखें वीडियो

Rohit Sharma And Suryakumar Yadav Dances: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया गुरुवार की सुबह नई दिल्ली गई है। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या झूमते हुए नजर आए। देखें वीडियो।

Image

डांस करते हुए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

Rohit Sharma And Suryakumar Yadav Dances: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया गुरुवार की सुबह आखिरकार नई दिल्ली पहुंच गई। खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में फैंस जुटे हुए थे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अनोखे अंदाज में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नई दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले। वहां बस पर सवार होकर खिलाड़ी होटल के लिए निकले। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जमकर डांस करते हुए नजर आए। इसके अलावा खिताबी मुकाबले में शानदार कैच लपकने वाले सूर्यकुमार यादव और अंतिम ओवर करने वाले हार्दिक पंड्या के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ट्रॉफी के साथ डांस करते हुए नजर आए।

दक्षिण अफ्रीका को दी थी मात

टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट से मात दी थी। टीम इंडिया ने 17 साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप में खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार खिताब जीता था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था और हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी की थी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article