क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कौन सा वो पल था जब हिटमैन थे सबसे ज्यादा नर्वस, खुद किया खुलासा

Rohit Sharma T20 World Cup Final: रोहित शर्मा ने डलास में एक कार्यक्रम के दौरान टी20 वर्ल्ड कप के उस पल की याद साझा की है जब वह सबसे ज्यादा नर्वस महसूस कर रहे थे। रोहित ने बताया कि वह पूरी तरह से ब्लैंक हो गए थे।

Image

रोहित शर्मा (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने खोला टी20 वर्ल्ड कप का राज
  • रोहित कब थे सबसे ज्यादा नर्वस
  • आखिरी 5 ओवर की स्थिति पर किया खुलासा

Rohit Sharma T20 World Cup Final: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बीते 29 जून को साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में 15 ओवर तक साउथ अफ्रीकी टीम हावी थी और ऐसा लग रहा था कि एक बार फिर टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी जीतने से चूक जाएगी, लेकिन आखिरी 5 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को जीत से दूर कर दिया।

इस मुकाबले के दौरान कई ऐसे मौके आए जब देखने वालों की सांसे मानो थम सी गई, लेकिन आखिरकार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी। रोहित शर्मा ने डलास में एक कार्यक्रम के दौरान खुद बताया कि वह कौन सा पल था जब वब सबसे ज्यादा नर्वस थे।

रोहित ने कहा '"हाँ, मैं पूरी तरह से ब्लैंक था। मैं ज्यादा दूर की नहीं सोचता। मेरे लिए यह बेहद जरूरी है कि मैं वर्तमान में रहूं और अपने काम पर फोकस करूं। ऐसी स्थिति में हम सभी के लिए शांत रहना और अपनी योजनाओं को सही से लागू करने का प्रयास करना बहुत महत्वपूर्ण था।

कब थे सबसे ज्यादा नर्वस?

रोहित ने बताया कि वह किस समय सबसे ज्यादा नर्वस फील कर रहे थे। उन्होंने कहा 'जब दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे, तब हम बहुत दबाव में थे। हमने आखिर में जो पांच ओवर फेंके, उससे पता चलता है कि हम कितने शांत थे। हमने सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया, किसी और चीज़ के बारे में ज़्यादा नहीं सोचा। हम घबराए नहीं; यह हमारी तरफ़ से बहुत अच्छा रहा।

आपको बता दें कि आखिरी 5 ओवर में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने केवल 22 रन दिए और 7 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इन 5 ओवर में 2 ओवर जसप्रीत बुमराह ने, एक ओवर अर्शदीप सिंह ने और 2 ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article