टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहली बार रोहित अपने बेटे अहान के साथ नजर आ रहे हैं। रोहित के साथ उनकी बेटी समायरा भी नजर आ रही हैं और तीनों मिलकर एक मैदान में खेल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद फिलहाल रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
लॉर्ड्स में जड़ा था ऐतिहासिक शतक
रोहित शर्मा के लिए पिछला पखवाड़ा काफी रोचक रहा जहां उनके वनडे रिटायरमेंट की चर्चा तक होने लगी थी। हालांकि, उन्होंने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाकर उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 110 गेंद में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 138 रन की पारी खेली थी। उनकी यह पारी 388 रन का स्कोर चेज करते हुए आई। यह इस फॉर्मेट में भारत की ओर से पहला शतक था। हालांकि, भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 388 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने रोहित के शतक और विराट के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे सीरीड 1-2 से गंवा दिया।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ज्ञानेश्वरी यादव ने वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया चौथा मेडल, सेट किया नया रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में रोहित
अब रोहित शर्मा सितंबर में एक्शन में होंगे जब वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आएगी। इस दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम 3 मैच की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में, दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में और तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
