क्रिकेट

Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, जानिए क्या है वजह

नवंबर से जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच के टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं रहेंगे। जानिए क्या है वजह?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे का नहीं खेलेंगे शुरुआती टेस्ट
  • निजी कारणों से पहले दो में से एक टेस्ट हटे रोहित
  • बीसीसीआई को दे दी है आधिकारिक तौर पर जानकारी

नई दिल्ली: भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहले दो टेस्ट मैच में से एक के दौरान निजी कारणों से कप्तान रोहित शर्मा की सेवाओं की कमी खल सकती है क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इसकी जानकारी दे दी है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज में हिस्सा लेगी और ऐसी संभावना है कि रोहित पहले टेस्ट या फिर एडिलेड (छह से 10 दिसंबर) में होने वाले दूसरे मैच में नहीं खेल पायें।

निजी कारणों से किया रोहित ने ये फैसला

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,'स्थिति के बारे में कोई पूरी तरह से स्पष्टता नहीं है। पता चला है कि रोहित ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि ऐसी संभावना हो सकती है कि एक निजी मामले के कारण उन्हें श्रृंखला की शुरुआत में दो टेस्ट में से एक को छोड़ना पड़ सकता है। अगर सीरीज शुरू होने से पहले निजी मसला सुलझ जाता है तो वह सभी पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं। आने वाले दिनों में हमें इस बारे में और जानकारी मिलेगी।'

ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर को पर्थ में होने जा रहा है। सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड(6-10 दिसंबर), तीसरा ब्रिस्बेन(14 से 18 दिसंबर), चौथा मेलबर्न में (26 से 30 दिसंबर)और पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज अपने नाम की है उसकी नजर लगातार तीसरी सीरीज जीत पर है। ऐसे में रोहित शर्मा की कमी टीम इंडिया को निश्चित तौर पर खलेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article