क्रिकेट

IND vs PAK: महा-मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने न्यूयॉर्क की पिच को लेकर कही बड़ी बात

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले महामुकाबले की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Image

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़(साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को होगा मुकाबला
  • न्यूयॉर्क के डलास काउंटी मैदान पर खेला जाएगा मैच
  • न्यूयॉर्क की पिच को लेकर लगातार उठ रहे हैं सवाल

Rohit Sharma's Statement: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क के डलास काउंटी मैदान पर टी20 विश्व कप 2024 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं। इस मैच में पिच पर भी सबका ध्यान है। क्योंकि असमान उछाल वाली पिच खिलाड़ियों के लिए घातक साबित हो सकती है। इस मैदान पर सभी टीमों के रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। ऐसे में रविवार को जब दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ने मैदान में उतरेंगी तो पिच कैसा व्यवहार करेगी इसके बारे में किसी भी तरह की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

अच्छी क्रिकेट खेलना अहम, पिच नहीं रखती है मायने

मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से न्यूयॉर्क की पिच को लेकर सवाल किया गया तो उसके जवाब में हिटमैन ने कहा, अच्छा क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण है, न कि विरोधी, न कि पिच। इन विकटों पर खेलना चुनौती पूर्ण है. यहां तक कि क्यूरेटर भी उलझन में थे कि ये कैसा व्यवहार करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दबाव को लेकर रोहित ने कहा,'कुछ भी नहीं बदला, हम सात महीने पहले एशिया कप और विश्व कप में उनके खिलाफ खेले थे।

न्यूयॉर्क में परिस्थितियां रखती हैं मायने

न्यूयॉर्क की असमान उछाल वाली पिच पर आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा चोटिल होने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए रोहित उपलब्ध हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, हम कठिन क्षणों में भी कामयाब होते हैं। चोट लगना अहम नहीं, टीम के लिए योगदान देना पहले आता है। मैं परिस्थितियों के मुताबिक संतुलित तरीके से खेलना चाहता हूं। परिस्थितियां मायने रखती हैं, खासकर न्यूयॉर्क में।

नीदरलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले वाली पिच पर होगा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिसपर शनिवार को नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। ये मैच भी लो स्कोरिंग रहा जहां असमान उछाल के बीच तेज गेंदबाजों का दबदबा दिखा। ऐसे में रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत के दौरान स्थितियों के और बेहतर होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article