क्रिकेट

अनंत-राधिका की शादी के बीच हुआ विश्व चैंपियन खिलाड़ियों का सम्मान, देखिए [VIDEO]

मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले टी20 विश्व चैंपियन टीम के खिलाड़ियों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी के दौरान जियो कन्वेंशन सेंटर में सम्मानित किया गया। रोहित को गले लगाकर नीता अंबानी भावुक हो गईं।

Image

रोहित शर्मा. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव (साभार Mumbai Indians)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में छाई क्रिकेट की खुमारी
  • टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के प्लेयर्स का हुआ सम्मान
  • रोहित शर्मा को गले लगाकर भावुक हुईं नीता अंबानी

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप जीत की खुमारी उतरने का नाम ही नहीं ले रही है। क्या आम क्या खास हर किसी के सिर पर विश्व चैंपियन बनने का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसकी मिसाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी के दौरान देखने की मिली। जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संगीत सेरेमनी के दौरान विश्व चैंपियन बनने वाली टीम में शामिल रहे मुंबई इंडियन्स टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

रोहित को गले लगाकर भावुक हुईं नीता अंबानी

रिलांयस ग्रुप की मालकिन नीता अंबानी ने संगीत समारोह के दौरान रोहित शर्मा को स्टेज पर बुलाया और गले लगा लिया। नीता अंबानी इस दौरान भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव स्टेज पर आए। अंत में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या को मंच पर बुलाया गया। इन सभी को मंच पर लेने आकाश अंबानी गए।

मुश्किल वक्त हमेशा नहीं रहता, मजबूत शख्स हमेशा रहता है खड़ा

नीता अंबानी ने कहा, मुश्किल वक्त हमेशा नहीं रहता है लेकिन मजबूत शख्स हमेशा खड़े रहते हैं। मुकेश अंबानी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का विश्व कप वापस लाने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि पूरे देश को आपपर गर्व है। कन्वेशन सेंटर में मौजूद हर एक शख्स ने खड़े होकर इन खिलाड़ियों के सम्मान में तालियां बजाईं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article