क्रिकेट

सबसे महान कप्तान बनेंगे रोहित, सात समंदर पार से हिटमैन को मिला समर्थन

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा थी कि अगर टीम इंडिया चैंपियन बनती है तो रोहित शर्मा क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। दरअसल जिस तरह से टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने किया था। फैंस उसी के तर्ज पर ऐसा अनुमान लगा रहे थे।

Image

रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स (साभार-X ICC)

Rohit Sharma: दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहनीं है और वह वनडे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक होंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के संन्यास की अटकलें तेज थी लेकिन सैतीस वर्ष के रोहित ने भारत को तीसरी बार खिताब दिलाने के बाद इन अटकलों को खारिज किया।

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा ,‘‘ दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित का जीत का प्रतिशत देखिये , करीब 74 प्रतिशत है जो अतीत के बाकी कप्तानों से बेहतर है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर वह खेलता रहा तो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तानों में से एक होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह संन्यास क्यों ले ? उसका बतौर कप्तान ही नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी शानदार रिकॉर्ड है । चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में उसने 76 रन बनाकर भारत को शानदार शुरूआत दी और जीत की नींव रखी । जब दबाव चरम पर था तब उसने मोर्चे से अगुवाई की।’’

डिविलियर्स ने कहा ,‘‘ रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहीं है । उसे किसी आलोचना को सुनने की भी जरूरत नहीं है । उसका रिकॉर्ड ही उसके लिये बोलता है । उसने अपने खेल को भी बदल दिया है। पावरप्ले में बतौर सलामी बल्लेबाज उसका स्ट्राइक रेट उतना ज्यादा नहीं था लेकिन 2022 के बाद से पहले पावरप्ले में यह 115 हो गया है । यही महान और अच्छे में फर्क होता है।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!