क्रिकेट

एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर पहली बार साझा की अपनी तस्वीर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 10, 2023, 08:36 PM IST

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 43 दिन बाद सकारात्मक संदेश के साथ सोशल मीडिया पर पहली बार तस्वीर साझा की है।

Image

ऋषभ पंत( Rishabh Pant)

Photo : Twitter

नई दिल्ली: 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ईलाज के बाद घर वापस लौट आए हैं। पहाड़ों में परिवार के साथ वक्त गुजार रहे पंत ने दुर्घटना के 43 दिन बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर साझा की है।

पैर पर अभी भी बंधी है पट्टियां

पंत ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। पंत के दाहिने पैर में लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया था। देहरादून के मैक्स हॉस्पीटल में आरंभिक इलाज के बाद मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। सफल ऑपरेशन के बाद वो घर लौटे हैं। पैर पर अभी भी पट्टियां बंधी हैं। कोहनी पर भी पट्टी बंधी हुई है।

पैर में अभी भी दिख रही है सूजन

तस्वीरों को अगर गौर से देखें तो पंत के जल्दी ठीक होकर मैदान पर वापसी करने के अच्छे संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। उनके दाहिने पैर में अभी भी सूजन है। पंत ने जो तस्वीर साझा की है उसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, एक कदम आगे की ओर, एक और मजबूत कदम, एक बेहतर कदम(वन स्टेप फॉरवर्ड, वन स्टेप स्ट्रॉन्गर, वन स्टेप बेटर)।

वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

पंत का यह संदेश उनके मानसिक रूप से इस हादसे से उबरने और सकारात्मक नजरिए को दर्शा रहा है। पंत के जल्दी ठीक होकर टीम इंडिया में जल्दी वापसी की दुआएं उनके फैन्स कर रहे हैं। हालांकि अगले छह महीने तक उनके नहीं खेलने की संभावना जताई गई है। आईपीएल 2023 में तो वो नहीं खेल पाएंगे। लेकिन आगामी वनडे विश्व कप में भी उनके खेलने की संभावना बेहद क्षीर्ण नजर आ रही है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article