क्रिकेट

IPL 2025: दिल्ली ने रिटेन नहीं किया, तो अब ऋषभ पंत ने पहली बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा

Rishabh Pant On IPL Retention: दिल्ली कैपिटल्स टीम ने आईपीएल 2025 के लिए जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया उसमें ऋषभ पंत का नाम नहीं था। ये चौंकाने वाला था और अब पंत आईपीएल नीलामी में बिकने के लिए उपलब्ध हैं। पंत ने अब तक दिल्ली फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

ऋषभ पंत (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत ने आईपीएल रिटेंशन पर चुप्पी तोड़ी
  • सुनील गावस्कर के बयान पर दी प्रतिक्रिया
  • दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को नहीं किया है रिटेन

IPL 2025: दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के इस आकलन को खारिज किया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन फीस को लेकर मतभेद के कारण दिल्ली कैपिटल्स टीम छोड़ी।

भयावह कार दुर्घटना के बाद पिछले साल वापसी करके पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी । वह उन मारकी खिलाड़ियों में से है जिन्हें टीम ने अपने पास नहीं रखा है । सउदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली नीलामी में पंत पर नजरें रहेंगी। पंत ने एक्स पर लिखा, "मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था । यह मैं दावे से कह सकता हूं।"

गावस्कर ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली टीम पंत को फिर खरीदेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि शायद फ्रेंचाइजी के साथ फीस को लेकर मतभेद के कारण पंत ने टीम छोड़ी।

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स से कहा, "नीलामी के समीकरण अलग होते हैं। हमें नहीं पता कि यह कैसे होगी। लेकिन मेरा मानना है कि दिल्ली टीम फिर ऋषभ पंत को खरीदना चाहेगी। कई बार रिटेंशन के समय फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच फीस को लेकर बात होती है। हो सकता है कि वहां कुछ मतभेद हो।"

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article