क्रिकेट

RCB vs LSG: बीच मैच मैदान से बाहर क्यों गए ऋषभ पंत, 3 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के सामने लखनऊ की चुनौती है। आईपीएल के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ को जल्दी झटका लगा और कप्तान पंत को मैदान पर उतरना पड़ा। हालांकि वह भी जल्द ही बिना आउट हुए मैदान से बाहर चले गए। आईए जानते हैं क्यों?

Image

ऋषभ पंत की बाईं कोहनी में लगी चोट। फोटो- IPL

Rishabh Pant Injured: आईपीएल के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दौरान एक दुःखद घटना घटी, जिसके चलते ऋषभ पंत को बिना आउट हुए ही मैदान छोड़ना पड़ा।

बेंगलुरु में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को जल्दी ही पहला झटका लगा। तेज बल्लेबाजी कर रहे एडन मार्करम 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए चार ओवर में 32 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, वह तीन गेंद बाद मैदान छोड़कर चले गए।

पांचवें ओवर में घटी घटना

दरअसल, 5वें ओवर जोश हेजलवुड करने आए। जोश हेजलवुड ने ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर की। ऋषभ पंत गेंद की स्पीड को मिस कर गए। वह पुल करने गए और गेंद को मिस कर गए और गेंद पंत की बाईं कोहनी पर लगी। इसके बाद वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए। स्प्रे किया, लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

आरसीबी ने किया एक बदलाव

मैच में आरसीबी ने अपनी प्लेइंग-11 में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया है। विराट कोहली को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article