क्रिकेट

डेढ़ साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में होगी पंत की वापसी, इस टूर्नामेंट में गरजेगा बल्ला

Rishabh Pant Test Return: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत टी20 और वनडे के बाद अब रेड बॉल क्रिकेट में भी वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पंत की टीम इंडिया की टेस्ट टीम में वापसी की राह मुश्किल है लेकिन वे दिलीप ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

Image

ऋषभ पंत (फोटो- ICC)

Rishabh Pant Test Return: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में घुसकर मात देने वाले ऋषभ पंत अपने फेवरेट फॉर्मेंट रेड बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंत को सीधे टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी लेकिन इससे पहले उनकी फिटनेस देखने को लिए स्टार विकेटकीपर को दिलीप ट्रॉफी में जगह दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो वे 2022 के बाद पहली बार इस फॉर्मेंट में दिखेंगे।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में पारंपरिक प्रारूप खेला था। एक हफ्ते बाद, दिल्ली से घर लौटते समय रुड़की के नरसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 2023 का अधिकांश समय उन्होंने चोटों से उबरने में बिताया, उसके बाद उन्हें एनसीए में अभ्यास मैच खेलते हुए देखा गया। आखिरकार वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे। इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में और वनडे टीम में भी मौका दिया गया।

पंत को दिलीप ट्रॉफी में करना होगा शानदार प्रदर्शन

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता पंत को दिलीप ट्रॉफी में मौका देने का फैसला कर रहे हैं, जिससे उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करने से पहले लाल गेंद के प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। हालांकि पंत की टेस्ट टीम में वापसी की राह आसान नहीं है। विकेटकीपर की रेस में केएल राहुल ध्रूव जुरेल और यहां तक की ईशान किशन भी मौजूद है और इन चारों में से किसी एक को ही जगह दी जा सकती है।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article