क्रिकेट

India Test Squad for New Zealand Tour: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, शमी को नहीं मिला मौका

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

मुंबई: प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टीम में वापसी की अटकलें लग रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड की तेज पिचों को ध्यान मे रखते हुए भारतीय टीम में चार विशु्द्ध तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। पेस अटैक का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे। टीम में उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज को जगह मिली है। नीतीश रेड्डी फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे।

साई सुदर्शन की हुई वापसी, सारांश जैन और मानव सुथार हुए बाहर

साई सुदर्शन की चोट से उबरने के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। तीसरे नंबर के लिए उन्हें देवदत्त पडिक्कल के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हैं। टीम में दो विकेटकीपर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को जगह मिली है। पंत की टीम में जगह फिटनेस पर निर्भर है। स्पिन गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। सारांश जैन और मानव सुथार को टीम में जगह नहीं दी गई है।

india Test Squad

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर 2026 से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

भारत की टेस्ट टीम:

शुभमन गिल [कप्तान], यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल [उपकप्तान], देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article