क्रिकेट

आईपीएल 2027 में नए रोल में दिखेंगे एमएस धोनी, अश्विन ने दिए संकेत

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2027 में धोनी की भूमिका पर बात की है। पिछले सीजन वह टीम में थे, लेकिन चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अब आईपीएल 2027 से पहले अश्विन ने धोनी को लेकर संकेत दिए हैं।

Image

एमएस धोनी (साभार-X)

हर बार आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले एमएस धोनी चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं। धोनी खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। हालांकि, पिछले सीजन जब वह चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे तो उनके संन्यास को लेकर सवाल उठने लगे थे। आईपीएल 2027 की बात करें तो धोनी नए रोल में येलो जर्सी में दिख सकते हैं। ये दावा उनके पूर्व साथी खिलाड़ी अश्विन ने किया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

आईपीएल 2027 से पहले उन्होंने संकेत दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) सीजन में टीम के मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अश्विन ने जहीर खान के मुख्य कोच बनने के बाद सीएसके में संभावित दिलचस्प बदलावों के बारे में बताया। आईपीएल 2026 में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर फिनिश करने वाली सीएसके पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही है। पिछले सीजन चोट के कारण धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

अश्विन ने कहा, "नए कोचिंग स्टाफ के साथ, धोनी, जहीर और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच का तालमेल देखना दिलचस्प होगा। धोनी संभवतः मेंटर होंगे। इसलिए गायकवाड़ जहीर के साथ कैसे काम करते हैं, या क्या वह धोनी के मार्गदर्शन में काम करते हैं, यह देखना रोचक होगा।" उन्होंने आगे कहा, "ऐसा लगता था कि फ्लेमिंग ने धोनी के साथ तालमेल बिठाने के लिए खुद को बदल लिया था। लेकिन नए कप्तान गायकवाड़ के साथ वह दो-तीन साल बाद भी तालमेल नहीं बिठा पाए।

इस बीच, जहीर पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमांग बदानी को पछाड़कर सीएसके कोच बन गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पिछले दो वर्षों में दिल्ली कैपिटल्स के साथ बदानी का प्रदर्शन खराब रहा था। जहीर ने 2024 सीजन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को कोचिंग दी थी। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस से भी जुड़े रहे थे।आईपीएल में जहीर ने मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों के लिए 100 मैच खेले हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article