क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, धाकड़ बल्लेबाज की होगी वापसी

Rinku Singh Fitness Update: भारतीय टीम को इंग्लैंड को खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मैच से पहले अच्छी खबर मिली है। रिंकू सिंह फिट होकर मैदान में उतरने को तैयार हैं।

Image

रिंकू सिंह

Photo : AP

पुणे:भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 26 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया का लिए मिडिल ऑर्डर सस्ते में ढेर हो गया था। रिंकू सिंह कोलकाता में खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके बाद चेन्नई और राजकोट में खेले गए मुकाबले से वो बाहर हो गए। भारतीय टीम चेन्नई में जीत हासिल करने में सफल रही लेकिन राजकोट में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। रिंकू सिंह की गैर-मौजूदगी में ध्रुव जुरेल बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। प्रशंसक रिंकू सिंह की वापसी का बाट जोह रहे थे।

चोट से उबरे रिंकू, जमकर किया अभ्यास

ऐसे में खबर आई है कि रिंकू सिंह ने पुणे में खेले जाने वाले टी20 से पहले जमकर अभ्यास किया। वह इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत के सहायक कोच रियान टेन डोशेट ने पुष्टि की कि यह आक्रामक बल्लेबाज अगले मैच में खेलने के लिए फिट हैं। रिंकू पीठ में दर्द की वजह से दो मैच में नहीं खेले थे।

जुरेल की जगह होगी रिंकू की वापसी

टेन डोशेट ने पत्रकारों से कहा,'रिंकू फिट है। वह पहले मैच में खेला था लेकिन इसके बाद चोटिल हो गया और अगले दो मैच में नहीं खेल पाया। मुझे लगता है कि फिट होने पर वह वापसी करेगा। उसने बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास किया है और मुझे लगता है कि वह कल खेलने के लिए तैयार होगा।' रिंकू को अंतिम एकादश में ध्रुव जुरेल की जगह लिया जा सकता है जिन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में चार और दो रन बनाए।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article