क्रिकेट

Ricky Ponting Prediction: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम कब जीतेगी आईसीसी ट्रॉफी, रिकी पोंटिंग ने कर दी भविष्यवाणी

Ricky Ponting Prediction: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। न्यूजीलैंड की टीम महामुकाबले के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इस मुकाबले में टीम को भारत से हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटाे- BLACKCAPS X)

Photo : Twitter

Ricky Ponting Prediction: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी प्रतियोगिताओं में शानदार खेल दिखाती है और जिस तरह से उन्होंने टूर्नामेंट में खेला है, उस पर उन्हें गर्व होना चाहिए। न्यूजीलैंड की टीम हाल ही में सम्पन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी में रनर-अप रही थी, जहां दुबई में फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने उन्हें 4 विकेट से मात देकर ट्रॉफी उठाई थी।

पोंटिंग का मानना है कि यह केवल समय की बात है जब न्यूजीलैंड की टीम भी आईसीसी खिताब जीत सकती है। यह न्यूजीलैंड का 7वां आईसीसी फाइनल था। इस टीम को 2021 के टी20 विश्व कप में भी दुबई में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। सच यह है कि कीवी टीम 7 फाइनल में केवल दो बार ही जीत दर्ज कर सकी है। एक बार उन्हें आईसीसी नॉकआउट में 2000 में जीत मिली थी और दूसरी जीत 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के उद्घाटन संस्करण में भारतीय टीम को हराकर मिली थी।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा एडिशन में बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड का अभियान खराब था। उन्होंने शानदार टूर्नामेंट खेला। वे एक टीम के तौर पर शुरू से आखिर तक जबरदस्त थे। मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत में चार सेमीफाइनलिस्ट के नाम देने के लिए कहा गया था, तब न्यूजीलैंड का नाम मेरे जेहन में था क्योंकि वे हमेशा ऐसा करते हैं।"

पोंटिंग ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर न्यूजीलैंड की 50 रनों की जीत का जिक्र करते हुए कहा, "यह न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर जबरदस्त जीत थी। उन्होंने पूरे मैच में आधिपत्य बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 362 रनों का स्कोर बनाया जो चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर है।"

न्यूजीलैंड ने यह स्कोर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बनाया था। पोंटिंग ने मैच में मैट हेनरी के प्रदर्शन की तारीफ की जिन्होंने चोट के चलते फाइनल मैच मिस किया था। हेनरी प्रतियोगिता के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

पोंटिंग ने फाइनल के बारे में बात करते हुए कहा, "न्यूजीलैंड को फाइनल में बहुत ही अच्छी टीम के खिलाफ खेलना पड़ा। उन्होंने यह मुकाबला एकतरफा नहीं होने दिया। भारत ने 49 या 50वें ओवर में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने फाइनल में खराब खेल नहीं दिखाया था। उस मैच में उनके कुछ मुख्य खिलाड़ी बाहर थे क्योंकि मैट हेनरी नहीं थे। ऐसे में न्यूजीलैंड का अभियान बेहतरीन था और यह जल्द ही आईसीसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।"

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article