क्रिकेट

Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग, तारीफों के बांधे पुल

Ricky Ponting Praise Mohammed Shami: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। शमी ने पांच विकेट हॉल लिया है जिसे देखने के बाद रिकी पोंटिंग भी उनके मुरीद बन गए हैं।

Image

मोहम्मद नबी (फोटो- AP)

Ricky Ponting Praise Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मोहम्मद शमी की दृढ़ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में उनका पांच विकेट झटकना इस बात का सबूत है कि चोट से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद अब यह तेज गेंदबाज खुद ‘सर्वश्रेष्ठ संस्करण’ है।

शमी ने आईसीसी टूर्नामेंट में वापसी करते हुए 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारत ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश को 228 रन पर समेट दिया। वह भारत की छह विकेट की जीत के दौरान सबसे कम पारियों में 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय और दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बने।

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘‘उनके लिए वापसी करना और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पांच विकेट लेना शानदार है। वह ऐसा ही खिलाड़ी है जिन्हें आप अपनी टीम में चाहते हैं जो आपके लिए कुछ भी कर सकता है। शमी हमेशा मुझे ऐसा ही खिलाड़ी लगता है।'

शमी की वापसी से खुश हुए पोंटिंग

शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के दौरान टखने की चोट के कारण 14 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हो गए थे। चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता थी और उनके बाएं घुटने में सूजन के कारण उनकी उबरने की प्रक्रिया में और देरी हुई जिससे वह एक साल से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय खेल से बाहर रहे।पोंटिंग ने कहा, ‘‘यह उनके लिए आसान नहीं रहा है। वह साल दर साल बेहतर होता जा रहा है और शायद, वह अभी खुद का सबसे अच्छा संस्करण है। इसलिए वह ऐसा ही है जिसे आप अपने आस-पास चाहते हैं, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में। ’’शमी ने तीन वनडे विश्व कप में 55 विकेट लिए हैं और वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट तक पहुंचने वाले आठवें भारतीय बन गए हैं।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article