नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पॉन्टिंग ने भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मार्गदर्शक करार देते हुए कहा कि वह नये खिलाड़ियों की पीढ़ी को अपनी खेल शैली अपनाने के लिये प्रेरित करने के साथ टी20 क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘दूसरे स्तर’ पर ले जा सकते हैं। सूर्यकुमार को हाल में आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर चुना गया। वह टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा रन जोड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2022 में दो शतक और नौ अर्धशतकों से 1164 रन बनाये जिससे वह सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से पिछड़ गये जिन्होंने 2021 में 1326 रन बनाये थे।
क्रिकेट
रिकी पॉन्टिंग ने की सूर्यकुमार यादव के बारे में भविष्यवाणी, कह दी इतनी बड़ी बात
- Agency by: Agency
- Updated Jan 27, 2023, 07:33 PM IST
