क्रिकेट

भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ने जीता ICC इमर्जिंग महिला क्रिकेटर का पुरस्कार

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 25, 2023, 05:31 PM IST

ICC Women's Cricketer of the year 2022 award, Renuka Singh: भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ने आईसीसी 2022 अवॉर्ड्स लिस्ट में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराने में सफल हो गई हैं। अपने करियर के शुरुआती समय में ही इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने एक खास अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Image

रेणुका सिंह (AP)

ICC Emerging Women's Cricketer of the year 2022, Renuka Singh: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2023 की शुरुआत बेहद शानदार साबित होती नजर आ रही है। एक तरफ जहां भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने साल की शुरुआत में ही नंबर.1 वनडे टीम बनने का गौरव हासिल किया, कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर लय में भी लौट आए, वहीं अब आईसीसी अवॉर्ड्स 2022 के मंच से भी भारत के लिए अच्छी खबरें आई हैं। जहां सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 के पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया, वहीं महिलाओं में रेणुका सिंह ने भी खास अवॉर्ड अपने नाम किया।

भारत के लिए 2021 के अंत में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज करने वाली 26 वर्षीय भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह आईसीसी इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर बन गई हैं। उनको पिछले साल की उभरती हुई सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के पुरस्कार का विजेता घोषित करते हुए आईसीसी ने ट्वीट किया, "अपनी सीम और स्विंग बॉलिंग से सबको प्रभावित करते हुए आईसीसी इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर के लिए साल 2022 शानदार रहा।"

रेणुका सिंह के लिए 2022 शानदार साल साबित हुआ। उन्होंने वनडे में 14.88 की औसत और 4.62 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए जबकि 22 टी20 मैचों में 23.95 की औसत और 6.50 के इकॉनमी रेट से 22 विकेट हासिल किए।

इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने आईसीसी के प्रतिष्ठित अवॉर्ड को हासिल करने की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन, इंग्लैंड की एलिस कैप्सी और हमवतन यस्तिका भाटिया को पीछे छोड़ा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article