RCB vs PBKS Highlights: कोहली और डीके ने खेली तूफानी पारी, पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने चखा जीत का स्वाद
RCB vs PBKS Highlights: कोहली और डीके ने खेली तूफानी पारी, पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने चखा जीत का स्वाद
बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम यानी शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान के 176 रन बनाए। टीम ने आरसीबी को 177 लक्ष्य दिया। शिखर धवन अर्धशतक से चूक गए। वे 45 रन पर आउट हो गए। जितेश शर्मा ने 27 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 25 रन की पारी खेली। वहीं, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी आरसीबी की टीम 4 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसी अर्धशतक के साथ कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर फिनिशन की भूमिका निभाई। उन्होंने 10 गेंदों पर 28 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, फाफ डु प्लेसिस, कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला शांत रहा। पंजाब किंग्स के कागिसो रबाडा और हरप्रीत बरार ने दो-दो विकेट चटकाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की प्लेइंग-11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
RCB VS PBKS Dream11 Team Prediction
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभस्मरण सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
IPL 2024, RCB VS PBKS Pitch Report
