RCB vs LSG Match Live Streaming: आईपीएल के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला आरसीबी के होमग्राउंड चिन्नास्वामी में खेला जाएगा। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो इस सीजन बेंगलुरु ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अब तक खेले गए सभी 4 मैच में आरसीबी ने 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ के खिलाफ जब आरसीबी उतरेगी तो उसकी कोशिश मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को दोहराने की होगी। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी, मुंबई को हराकर दोबारा जीत की पटरी पर लौटी थी। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम बैक टू बैक मुकाबला जीतने के बाद गुजरात के खिलाफ हारी थी। ऋषभ पंत फॉर्म से जूझ रहे हैं, जबकि मिचेल मार्श भी संघर्ष कर रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन ने अब तक निराश किया है। मुकुल चौधरी ने जरूर एक उम्मीद जगाई थी, लेकिन उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज आगे आकर नहीं खेल रहा।
कब होगा आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और लखनऊ का मैच (RCB vs LSG Match Date)
बेंगलुरु और लखनऊ का मैच 15 अप्रैल यानी बुधवार को होगा।
कहां होगा आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और लखनऊ का मैच (RCB vs LSG Match Venue)
बेंगलुरु और लखनऊ के बीच आज का मैच चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और लखनऊ का मैच (RCB vs LSG Match Timing)
बेंगलुरु और लखनऊ के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और लखनऊ का मैच (RCB vs LSG Match On Tv)
बेंगलुरु और लखनऊ के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (RCB vs LSG Match Live Streaming)
बेंगलुरु और लखनऊ के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आरसीबी और लखनऊ की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
