क्रिकेट

RCB vs GT Flashback: KGF के सामने पांड्या की पलटन ने किया था सरेंडर, दोहरानी होगी वही कहानी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 21, 2023, 10:55 AM IST

RCB vs GT Flashback: आईपीएल के 70वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। इस सीजन पहली बार दोनों टीम आमने-सामने है। पिछले सीजन मुकाबला बराबारी का रहा था। दोनों टीम के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Image

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या (साभार-IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से
  • हार्दिक पांड्या की पारी पर भारी पड़े थे विराट कोहली
  • प्लेऑफ में जाने के लिए जीत जरूरी

आईपीएल के 70वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना पहले ही प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी गुजरात टाइटंस से होगा। आरसीबी को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पिछला दो मुकाबला जीत कर आरसीबी यहां तक पहुंची है और टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही। आरसीबी ने राजस्थान को 112 जबकि पिछले मुकाबले में उसने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था। विराट कोहली ने इस मैच में 4 साल बाद शतक जड़ा।

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। गुजरात टाइटंस की खासियत रही है कि उसके पास मैच विनर्स की कमी नहीं है। दोनों टीम इस सीजन में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ उतरेगी। लेकिन पिछले सीजन की बात करें तो मुकाबला बराबरी का रहा था। एक बार गुजरात ने आरसीबी को 6 विकेट से पटखनी दी थी तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से हराकर गुजरात से हिसाब चुकता किया था।

हार्दिक की पारी पर भारी पड़े थे कोहली

कप्तान हार्दिक पांड्या की विस्फोट 62 और डेविड मिलर के 34 रन की पारी के दम पर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा राशिद खान ने 6 गेंद पर विस्फोटक 19 रन की पारी खेली थी, लेकिन आरसीबी के सामने यह लक्ष्य छोटा साबित हुआ और 8 गेंद शेष रहते उसने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कोहली की आतिशी पारी से जीता आरसीबी

169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर चेज मास्टर विराट कोहली का बल्ला चला था। उन्होंने 54 गेंद पर 73 रन की तेज-तर्रार पारी खेली थी। कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे। कोहली के अलावा फाफ डुप्लेसी ने 44 और ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंद पर 40 रन की पारी खेली थी।

आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक बार फिर केजीएफ का सहारा चाहिए होगा। तीनों इस सीजन भी शानदार फॉर्म में हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए नंबर वन टीम के खिलाफ उन्हें अपना बेस्ट देना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article