क्रिकेट

RCB vs CSK Match Toss Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत आज,जानिए किसने जीता टॉस

RCB vs CSK Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ंत हो रही है। यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ में पहुंचने से एक कदम दूर है। हालांकि घरेलू मैदान पर अबतक आरसीबी केवल एक मैच जीत सकी है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 11 मैच में 8 हार और 3 जीत के साथ दसवें स्थान पर है। ऐसे में अब चेन्नई सिर्फ और सिर्फ दूसरी टीमों के समीकरण बिगाड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

आरसीबी बनाम सीएसके आज का टॉस कौन जीता

RCB vs CSK Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के मुहाने पर पहुंच गई है। वही दूसरी तरफ एमएस धोनी(MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 11 मैच में 8 हार और 3 जीत के साथ दसवें स्थान पर है। ऐसे में अब चेन्नई सिर्फ और सिर्फ दूसरी टीमों के समीकरण बिगाड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आज का मुकाबला आरसीबी के लिहाज से ज्यादा अहम है। हालांकि सीएसके की टीम बाकी बचे मैचों को जीतकर अपनी साख बचाए रखना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं बेंगलुरू और चेन्नई के बीच मुकाबले में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला? सीएसके ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला।

कैसी रही है बेंगलुरू और चेन्नई के बीच भिड़ंत(RCB vs CSK Head to Head)

चेन्नई और बेंगलुरू के बीच अब तक आईपीएल में 34 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा बहुत भारी रहा है। चेन्नई ने 21 बार आरसीबी को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है, जबकि बेंगलुरू की टीम सिर्फ 12 मैचों में चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर पाई है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।

आरसीबी बनाम सीएसके टॉस का समय (RCB vs CSK Toss Time)

आरसीबी बनाम सीएसके के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा। बेंगलुरू में आज बारिश की संभावना है।

आरसीबी बनाम सीएसके टॉस की जगह (RCB vs CSK Toss Venue)

आरसीबी बनाम सीएसके के बीच आज मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी बनाम सीएसकेआज का टॉस किसने जीता (RCB vs CSK Toss Win Today)

आरसीबी बनाम सीएसकेके बीच मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:

शेख राशिद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11

जैकब बैथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी नगिडी, यश दयाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 में पूरी टीमें (Bengaluru And Chennai Full Squads In IPL 2025)

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:

आयुष महात्रे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और दीपक हुड्डा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम:

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, यश दयाल, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा और लुंगी एनगिडी।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article