क्रिकेट

RCB के खिलाड़ी क्यों पहनने जा रहे हैं 11 नंबर की जर्सी, यहां जानिए वजह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले सीजन भगदड़ में मारे गए फैंस को इस साल श्रद्धांजलि देगी। इसके तहत वॉर्म-अप मैच के दौरान खिलाड़ी 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। पिछले सीजन विक्ट्री परेड में हुए भगदड़ में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच के दौरान काली पट्टी भी बांधेंगे।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साभार-X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 से पहले एक भावुक फैसला लिया। आरसीबी के प्री-प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के सीईओ राजेश मेनन ने ऐलान किया कि टीम वार्म-अप मैच के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे और मैच के दौरान पिछले सीजन विक्ट्री परेड में हुए भगदड़ में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच के दौरान काली पट्टी भी बांधेंगे। मैच के दौरान वे अपनी जर्सी नंबर में ही नजर आएंगे। अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों की पीठ पर जर्सी नंबर 11 लिखा होगा।’’

इतना ही नहीं टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी। यह फैसला पिछले साल अपनी जान गंवाने वाले फैंस के सम्मान में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखने हुए टीम मैनेजमेंट ने इस साल कई अहम कदम उठाए हैं, जहां डिफेंडिंग चैंपियन इस साल अपना 5 मुकाबला खेलने वाली है।

मेनन ने फैंस के लिए दोबारा चिन्नास्वामी में मैच की वापसी में अहम रोल निभाने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा 'मैं सरकार को इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 4 जून से अब तक का सफर लंबा रहा है और सब कुछ युद्धस्तर पर किया गया है। हमने अदालत द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने और सभी प्रोटोकॉल को सुनिश्चित करने के लिए काम किया है।”

मौजूदा चैंपियन टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां अपना पहला मैच खेलेगी, जो इस मैदान पर खेले जाने वाले उनके पांच घरेलू मैचों में से पहला मैच होगा। आरसीबी इस आईपीएल में अपने शेष दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article