क्रिकेट

Virat Kohli Century: जयपुर में गरजा किंग कोहली का बल्ला, जड़ दिया IPL 2024 का पहला शतक

virat century today : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में चेज मास्टर विराट कोहली ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला शतक जड़ दिया है। ये उनके आईपीएल करियर का 8वां शतक है।

Image

विराट कोहली

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने खेली शानदार पारी
  • जड़ दिया आईपीएल 2024 का पहला शतक
  • कोहली ने जयपुर में किया कमाल

Virat Kohli First century in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया है। ओपनिंग करने आए कोहली ने 67 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। ये आईपीएल 2024 का पहला शतक है। कोहली की ये आईपीएल के इतिहास की 8वीं सेंचुरी है। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में एक बार फिर से अपना नाम रोशन कर दिया है।

राजस्थान के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स का मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुकाबले में शुरुआत से ही विराट कोहली ने अपना 100 प्रतिशत दांव पर लगा दिया। कोहली ने पहले तेज गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। उन्होंने नांद्रे बर्गर को शॉर्ट पिच गेंद पर भी बेहद लंबा छक्का जड़ा। इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी इनिंग के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 183 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने इस मैच में इंडियन प्रीमियर लीग के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम एक बार फिर से स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है। कोहली के आईपीएल में 7500 रन पूरे हो गए हैं। वे आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ्हैं। आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे कोहली ने ये सारे रन केवल एक फ्रेंचाइज के लिए बनाए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!