क्रिकेट

Dinesh Karthik half century: कमेंट्री में हिट, बल्लेबाजी में सुपरहिट, 38 की उम्र में कार्तिक का धमाल

Dinesh Karthik half century: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पारी से सभी का दिल एक बार फिर से जीत लिया है। धीमी शुरुआत करने के बाद कार्तिक ने अचानक रफ्तार बढ़ाई और केवल 22 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है।

Image

दिनेश कार्तिक (फोटो- AP)

Dinesh Karthik half century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 25वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। कार्तिक ने केवल 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम को एक विशाल स्कोर तक ले जाने में मदद की। कार्तिक इस पारी से एक बार फिर से हर तरफ चर्चा का विषय बन गए हैं। दिनेश कार्तिक अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं ऐसे में वे इसे बेहद खास बनाने की हर कोशिश कर रहे हैं।

38 वर्षीय दिनेश कार्तिक मैच में जब बल्लेबाजी करने आए थे। तब टीम के अच्छे स्कोर को और भी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस सामने से अच्छी पारी खेल रहे थे। ऐसे में कार्तिक ने पहले उनका साथ दिया और शुरुआत काफी धीमी की। कार्तिक ने पहली 10 गेंदों में केवल 11 ही रन बनाए। लेकिन बाद में डु प्लेसिस का विकेट गिरते ही उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई और अगली 12 गेंदों में ही 40 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।

आरसीबी ने खड़ा किया विशाल स्कोर

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में स्कोर खड़ा किया है। आरसीबी की शुरुआत काफी खराब हुई थी और टीम ने तीसरे ही ओवर में विराट कोहली का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद विल जैक्स उतरे लेकिन वो भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। ऐसे में रजत पाटीदार और फाफ डु प्लेसिस ने शानदार साझेदारी करके टीम को संभाला। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने धमाकेदार पारी खेली और टीम को 196 रनों के स्कोर तक ले गए।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article