क्रिकेट

क्या IPL 2027 में बदल जाएगा आरसीबी का नाम, नए मालिक ने बता दिया प्लान

आईपीएल 2027 में क्या आरसीबी का नाम बदलने वाला है। अब इसको लेकर आरसीबी के चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने जवाब दिया है। 2024 में पहले ही इसका नाम एक बार बदला जा चुका है। ऐसे में क्या फिर इस पर कोई फैसला होने जा रहा है।

Image

आरसीबी (साभार-x)

आईपीएल 2027 में क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का नाम बदलने वाला है। आरसीबी के नए मालिकाना हक के बाद इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही थी। इस सवाल का जवाब अब फैंस को मिल गया है। नए मालिक आर्यमान बिरला ने आरसीबी के नाम को लेकर सारी आशंकाएं खत्म कर दी। आर्यमान बिरला से जब आरसीबी के नाम बदलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर बिना हिचके जवाब देते हुए कहा कि आरसीबी की एक ब्रैंड वैल्यू है और इसे बदला नहीं जाएगा। हमें यह नाम बहुत ज्यादा पसंद है।

आरसीबी को मार्च 2026 में आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने लगभग 16,660–16,706 करोड़ रुपये (लगभग 1.78 अरब डॉलर) में खरीदा था। इसके साथ ही आरसीबी सबसे महंगी टीम बन गई थी। 2008 में आरसीबी की कीमत केवल 901 करोड़ रुपये थी। आर्यमान बिड़ला को आरसीबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। आर्यमान मध्यप्रदेश के लिए क्रिकेट भी खेल चुके हैं। आरसीबी का नाम पहले एक बार बदला जा चुका है। पहले आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर हुआ करता था, लेकिन मार्च 2024 में इसे बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम तीसरे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 48-50 मिलियन फॉलोअर के साथ टॉप पर है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 42-46 मिलियन फॉलोअर के साथ दूसरे नंबर पर है। आरसीबी 41-44 मिलियन फॉलोअर के साथ तीसरे पोजीशन पर है।

जीत की पटरी पर सवार पाटीदार की आरसीबी

17 साल से एक ट्रॉफी के लिए तरस रही आरसीबी लगातार दो बार चैंपियन बन चुकी है। जबसे रजत पाटीदार ने आरसीबी की कमान संभाली है तब से इस टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। आरसीबी ने पाटीदार की कप्तानी में पहली बार 2025 में ट्रॉफी उठाई थी। उस वक्त उसने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था जबकि 2026 में उसने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी उठाई थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article