क्रिकेट

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया IPL में गुजरात के खिलाफ अपने ही घर में क्यों मिली हार

RCB vs GT, IPL 2025, Rajat Patidar Statement: आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 में बुधवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट की एकतरफा हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम को शुरुआत में अधिक विकेट गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा।

Image

कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल (IPLT20/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में बेंगलुरू-गुजरात मैच
  • गुजरात ने बेंगलुरू को उसके घर में शिकस्त दी
  • बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने अधिक विकेट गिरना बताया कारण

RCB vs GT IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट की एकतरफा हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम को शुरुआत में अधिक विकेट गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा। आरसीबी की टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवा चुका थी लेकिन लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी खेलने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया।

इसके जवाब में टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफाइन रदरफोर्ड (नाबाद 30, 18 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

मोहम्मद सिराज ने 19 रन देकर तीन जबकि साई किशोर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।पाटीदार ने कहा कि उनकी की टीम नजरें 190 के आसपास का स्कोर बनाने पर थी। पाटीदार ने मैच के बाद कहा, "200 नहीं लेकिन हम 190 के आसपास के स्कोर को लक्ष्य बना रहे थे। शुरुआती विकेटों ने इस मैच में हमें नुकसान पहुंचाया। इरादा अच्छा था लेकिन पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने ने अंतर पैदा किया।"

पाटीदार ने कहा कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी बेहतर हो गई थी। आरसीबी के कप्तान ने कहा, "दूसरी पारी में पिच थोड़ी बेहतर हो गई (बल्लेबाजी के लिए), लेकिन जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की वह शानदार था। उन्होंने कड़ी मेहनत की और यह आसान नहीं था।"

पाटीदार ने जितेश, लिविंगस्टोन और टिम डेविड की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "तीन विकेट गिरने के बाद जिस तरह से जितेश, लियाम और टिम ने बल्लेबाजी.. वह देखना शानदार था और इस मैच से सकारात्मकता मिली। हम अपनी बल्लेबाजी इकाई के बारे में बहुत आश्वस्त हैं और वे जिस तरह से इरादा दिखा रहे हैं, वह एक सकारात्मक संकेत है।’"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article