क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test: अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये जल्दी पहुंचे थे जडेजा, फायदा भी मिला

Ravindra Jadeja: रविंद्र जडेजा एडबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से काफी पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये पहुंच गए थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला चूंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जडेजा और गिल ने 203 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 587 रन बना लिये।

Image

रविंद्र जडेजा

Photo : AP

रविंद्र जडेजा एडबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से काफी पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये पहुंच गए थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला चूंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जडेजा और गिल ने 203 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 587 रन बना लिये।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने उन्हें काफी शॉर्ट गेंदें फेंकी लेकिन जडेजा इसके लिये तैयार थे। भारतीय खिलाड़ियों को टीम बस से जाना था लेकिन समझा जाता है कि जडेजा ने मैदान पर जल्दी पहुंचने के लिये विशेष अनुमति ली थी।

उन्होंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगा कि बल्लेबाजी का अतिरिक्त अभ्यास करना चाहिये क्योंकि गेंद अभी नयी थी । मुझे लगा कि नयी गेंद को खेल जाऊंगा तो पारी में आगे आसानी होगी । खुशकिस्मती से मैं लंच तक खेल पाया और उसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन के साथ अच्छी बल्लेबाजी की।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में जितनी अधिक बल्लेबाजी करेंगे, उतना ही बेहतर होगा । गेंद किसी भी समय स्विंग ले सकती है और ऐसे में दिक्कत आ सकती है ।’’

यह पूछने पर कि क्या रन बनाने से उन्हें गेंदबाजी में भी मदद मिली, उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप बल्ले से योगदान देते हैं तो बहुत अच्छा लगता है । जब टीम देश से बाहर खेल रही है और टीम को आपकी अधिक जरूरत है तो और भी अच्छा लगता है।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article