क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाजों के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों की रेस में जहीर खान को पीछे छोड़ते हुए स्पेशल क्लब में एंट्री कल ली है।

Image

रवींद्र जडेजा

Photo : AP

नागपुर: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 9 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने जो रूट, जैकब बैथल और आदिल राशिद के विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने आदिल राशिद को गिल्लियां बिखेरते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय बने।

352 मैच में पूरे किए 600 विकेट

जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट 352 मैच की 411वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए पूरे किए। जडेजा ने ये विकेट 28.95 के औसत और 3.51 की इकोनॉमी के साथ हासिल किए हैं। जडेजा ने अपने 600 विकेट में से सबसे ज्यादा 323 विकेट टेस्ट में, 223 विकेट वनडे में और 54 विकेट टी20 में अपने नाम किए हैं।

जडेजा ने जहीर खान को पीछे छोड़ा

जडेजा ने 600 विकेट पूरे करते ही ही उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों में जहीर खान को पीछे छोड़ दिया। जहीर ने करियर में कुल 597 विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मुकाबले से पहले जडेजा जहीर के साथ बराबरी पर थे। दोनों के खाते में 597 विकेट दर्ज थे।

अनिल कुंबले के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

भारत के लिए अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। भारतीय गेंदबाजों में कुंबले ने सबसे ज्यादा 953 विकेट चटकाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर 765 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन, तीसरे पायदान पर 707 विकेट के साथ हरभजन सिंह और चौथे स्थान पर कपिल देव 687 विकेट के साथ काबिज हैं। इसके बाद जडेजा 600 विकेट के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article