क्रिकेट

Ravichandran Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने उठाया बड़ा कदम, आईपीएल को अचानक कहा अलविदा

Ravichandran Ashwin Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Image

रविचंद्रन अश्विन रिटायरमेंट (फोटो- IPL/BCCI)

Ravichandran Ashwin Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और सीएसके के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है वे अब आईपीएल 2026 में नहीं नजर आने वाले हैं। अश्विन ने एक्स पर एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी और अपने सभी फैंस और टीम का आभार व्यक्त किया। अश्विन ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए भाग लिया था लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेले थे और उनकी टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थी और इसी बीच अश्विन ने खुद ही इन सारी चर्चाओं को विराम दे दिया है और आईपाएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

रविचंद्रन अश्निन ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा कि - 'खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत।कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, और सबसे ज़रूरी

@IPLऔर@BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।'

अश्विन का ऐसा रहा आईपीएल करियर

2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पदार्पण करने वाले अश्विन ने आईपीएल में 221 मैच खेले हैं और अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 7.20 की प्रभावशाली इकॉनमी से 187 विकेट लिए हैं।अश्विन ने बल्ले से भी अच्छा योगदान दिया है और एक अर्धशतक सहित 833 रन बनाए हैं।38 वर्षीय अश्विन ने आईपीएल में पाँच टीमों - सीएसके, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स - का प्रतिनिधित्व किया है।अश्विन 2010 और 2011 में सीएसके की आईपीएल खिताबी जीत का अहम हिस्सा थे।अश्विन 2025 सीज़न में सीएसके के लिए खेले। लेकिन उनका अभियान मुश्किल रहा और उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ़ सात विकेट लिए।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article