क्रिकेट

Asia Cup 2023 Team India: एशिया कप के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, भारत के तीन दिग्गजों ने मिलकर चुनी धाकड़ टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 16, 2023, 02:26 PM IST

Asia Cup 2023 Team India: पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में एशिया कप 2023 का आयोजन होना है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीम घोषित हो चुकी है। अब सब की नजर टीम इंडिया पर है। इस बीच, भारत के तीन दिग्गजों ने मिल कर टीम इंडिया चुनी है। आइए जानते हैं कि दिग्गजों ने अपने स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को जगह दी है।

Image

रोहित, कोहली, जडेजा और बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Asia Cup 2023 Team India: वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली छह टीमों में से तीन टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। लेकिन सभी को टीम इंडिया के स्क्वाड का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को हो सकता है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के तीन दिग्गजों ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया चुनी है। इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई दिग्गजों को शामिल किया है।

राहुल और श्रेयस को जगह नहीं

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री, पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद और 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे संदीप पाटिल ने एशिया कप के लिए टीम चुनी है। तीनों दिग्गजों ने चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर रहने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। हालांकि, लंबे समय बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल के साथ युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।

यशस्वी को मौका नहीं

आईपीएल के 16वे सीजन में अपनी-अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी तीनों दिग्गजों ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सब को प्रभावित किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट और टी20 में शतक और अर्धशतकीय पारी खेली थी।

एक्सपर्ट की एशिया कप के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article