Ravichandran Ashwin VS James Anderson: भारत के ऑफ स्पिनर रवि अश्विन के नंबर-1 ताज पर संकट मंडरा रहा है। बुधवार को आईसीसी के ताजा रैंकिंग में रवि अश्विन को बड़ा नुकसान हुआ है। 36 साल के रवि अश्विन को टेस्ट गेंदबाजी में छह स्थान का नुकसान हुआ है। हालांकि, गेंदबाजों के लिस्ट में टॉप पर हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज ने उनकी बराबरी कर ली है। भारत के रवि अश्विन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन संयुक्त रूप से दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, 15 दिन पहले यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंंडरसन दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे।
सात दिन में की बराबरी
रवि अश्विन पिछले हफ्ते दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे। लेकिन एक सप्ताह के बाद ही इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन उसके करीब पहुंच गए हैं। रवि अश्विन 859 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी 859 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले अश्विन 10 अक्टूबर 2016 को दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने थे। इसके अलावा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दो मैच से हटने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 849 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा 807 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं।
बुमराह को एक स्थान का नुकसान
पीठ दर्द के कारण करीब पांच महीने से क्रिकेट मैदान से दूर रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। बुमराह 787 अंक के साथ अब छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने एक स्थान की छलांग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। लेकिन शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह का 787 अंक है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा 772 अंक के साथ आठवें नंबर पर बरकरार हैं।
