क्रिकेट

Ranji Trophy Final: करुण नायर ने जड़ा शतक, रणजी फाइनल में केरल के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा विदर्भ

करुण नायर की शतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने केरल के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जानिए कैसा रहा चौथे दिन के खेल का हाल?

Image

करुण नायर(साभार BCCI Domestic)

नागपुर: शानदार लय में चल रहे करुण नायर की मौजूदा रणजी सत्र में चौथी शतकीय पारी से विदर्भ ने केरल के खिलाफ खिताबी मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को यहां अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 189 रन बना कर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। अपने तीसरे रणजी खिताब की ओर बढ़ रहे विदर्भ ने पहली पारी में 37 रन की बढ़त हासिल की थी जिससे उसकी कुल बढ़त 226 रन की हो गयी है।

चाय के विश्राम के लिए खेल रोको जाते समय नायर 187 गेंद में 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए दानिश मालेवर के साथ 182 रन की बड़ी साझेदारी कर मैच पर विदर्भ का दबदबा कायम किया। मालेवर ने 161 गेंद में पांच चौके की मदद से 73 रन बनाये।

विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में सात रन पर दो विकेट गंवा कर मुश्किल में थे लेकिन नायर और मालेवर ने धैर्य और एकाग्रता से बल्लेबाजी करते हुए उसे मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अक्षय चंद्रन ने मालेवर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इससे पहले अनुभवी स्पिनर जलज सक्सेना ने पहली ही गेंद पर पार्थ रेखाडे (एक) को आउट किया। वहीं मध्यम तेज गेंदबाज एम डी निधीश ने ध्रुव शोरे (पांच) को अगले ओवर में पवेलियन भेजा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article