क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम का ऐलान, 18 सदस्यीय टीम की खेल मंत्री को मिली कमान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 30, 2023, 08:13 PM IST

5 जनवरी से शुरू होने जा रहे रणजी सीजन के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। खेल मंत्री मनोज तिवारी के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है।

Image

बंगाल क्रिकेट टीम

कोलकाता: बंगाल क्रिकेट संघ ने 5 जनवरी से शुरू होने जा रही रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान प्रदेश के खेल मंत्री मनोज तिवारी के हाथों में सौंपी गई है। कैब ने पहले दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान किया गया है जो कि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जाएंगे। टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल नहीं किया गया है जो दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

बंगाल का पहला मुकाबला 5 जनवरी को आंध्र प्रदेश के खिलाफ विशाखापट्टनम में होगा। वहीं उसकी 12 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में भिड़ंत कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगी। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बंगाल को सौराष्ट्र के खिलाफ 9 विकेट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था।

रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए बंगाल की टीम:

मनोज तिवारी (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप घरामी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सौरव पॉल (विकेटकीपर), श्रेयांश घोष, रणजोत सिंह खैरा, सुभम चटर्जी, आकाश दीप, इशान पोरेल, प्रदीप्ता प्रमाणिक, करण लाल, कौशिक मैती, मो. कैफ, अंकित मिश्रा, प्रयास रे बर्मन, सूरज सिंधु जयसवाल, सुमन दास।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!