क्रिकेट

IPL 2024, RCB vs DC: आरसीबी के घर में इंदौरी खिलाड़ी का धमाल, जड़ दिया सीजन का पांचवां अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 12, 2024, 08:42 PM IST

IPL 2024, RCB vs DC, Rajat Patidar Fifty: बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस दौरान इंदौरी खिलाड़ी का बल्ला जमकर चला। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन का पांचवां अर्धशतक है।

Image

शॉट लगाते हुए रजत पाटीदार। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
  • बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • रजत पाटीदार ने 29 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक।

IPL 2024, RCB vs DC, Rajat Patidar Fifty: बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज का धमाल जारी है। इंदौरी बल्लेबाज रजत पाटीदार ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक और धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन का पांचवां अर्धशतक है। टॉस हारकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन रजत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई टीम को संभाला। रजत 162.50 की स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों पर 3 चौके और इतने की छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

इन टीमों के खिलाफ जड़ चके हैं अर्धशतक

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार का बल्ला मौजूदा आईपीएल में जमकर चल रहा है। उन्होंने 13 मैचों में पांच अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मौजूदा आईपीएल में पहला अर्धशतक मुंबई के खिलाफ जड़ा था। इसके बाद दूसरा अर्धशतक केकेआर के, तीसरा अर्धशतक सनराइजर्स हैदराबाद के और चौथा अर्धशतक पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

पाटीदार 179.77 की स्ट्राइक रेट से बना रहे रन

रजत पाटीदार मौजूदा सीजन में 179.77 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों में 320 रन बना लिए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 24वें नंबर पर आ गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 27 छक्के निकले हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article