क्रिकेट

राहुल द्रविड़ ने बताया क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कैसे मददगार होगा आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि कैसे आने वाले वक्त में आर्टीफीशिलयल इंटेलिजेंस क्रिकेट के लिए मददगार साबित होगा।

Image

राहुल द्रविड़ (साभार Rajastan Royals)

मुंबई: भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को उम्मीद जताई कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खिलाड़ियों की चोटों की भविष्यवाणी करने में सक्षम होगी लेकिन उन्होंने क्रिकेट के खेल में प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग और निर्भरता के खिलाफ चेतावनी भी दी। द्रविड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी की प्रगति के बावजूद खिलाड़ियों की चोटों के अंदाजा लगाने के मामले में हम पीछे हैं।

द्रविड़ ने शनिवार को यहां ‘एएमएफआई म्यूचुअल फंड’ शिखर सम्मेलन के दौरान एक पैनल चर्चा में कहा,'खेल के मैदान पर आप ‘एआई’ के इस्तेमाल को लेकर जिन चीजों के बारे में आप वास्तव में आशान्वित हैं कि उनमें क्या वह (भविष्य में) चोटों के बारे में आगाह कर सकता है। आप बस हमारी चोटों के स्तर को देखें और वास्तव में किसी के पास इसका सटीक उत्तर नहीं है कि लोग ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ का सामना क्यों कर रहे हैं। मैं उदाहरण के लिए के तौर पर तेज गेंदबाजों को होने वाले पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर का जिक्र करना चाहूंगा।'

एआई के जरिए हो सकती है चोटों की भविष्यवाणी

द्रविड़ ने आगे कहा,'आपने पिछले वर्षों में बहुत सारा डेटा, खेल चिकित्सा, विज्ञान और इसमें शामिल होने वाली बहुत सारी चीजें देखी हैं लेकिन कोई भी वास्तव में इसकी भविष्यवाणी करने में सक्षम नहीं है। यह दुखद है यह खिलाड़ियों के करियर और जीवन के बारे में है। इसलिए अगर ‘एआई’ हमें वहां पहुंचा सकता है और हम चोटों की भविष्यवाणी करने में सक्षम होंगे। द्रविड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ मानवीय फैसलों में सही संतुलन बनाना काफी जरूरी है।

एआई से हो सकता है खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन

द्रविड़ ने आगे कहा,'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप इसे पूरी तरह से अपनाये, लेकिन निश्चित रूप से यह एक शानदार उपकरण है। यह कुछ ऐसा है जिसका उपयोग खेल में रणनीति बनाने और खिलाड़ियों के विकास में किया जा सकता है। आज के युग में आपको अपने फायदे के लिए इस सभी डेटा और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में सक्षम होना होगा। आप हालांकि इसके गुलाम नहीं बन सकते। लेकिन निश्चित रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने के बहुत बड़े फायदे हैं। आपको इसके इस्तेमाल को लेकर संतुलन बनाना होगा।' तकनीक खिलाड़ियों के ‘निष्पक्ष चयन’ में मदद कर सकती है। यह हालांकि अलग-अलग स्थानों पर खेलते समय टीमों के सामने आने वाली विभिन्न परिस्थितियों के लिए खिलाड़ियों के सही चयन में कारगर नहीं होगा।

खेल में नहीं होना चाहिए एआई का ज्यादा इस्तेमाल

इस पूर्व महान बल्लेबाज ने प्रमुख भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का उदाहरण दिया जो पीठ से संबंधित समस्या के कारण चल रही चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पा रहे है। द्रविड़ जब भारत के मुख्य कोच थे, तब भी इसी तरह की समस्या के कारण बुमराह लंबे समय तक खेल से दूर रहे थे। पूर्व कप्तान ने कहा कि तकनीक पर बहुत अधिक निर्भरता से भी मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने चुटिले अंदाज में कहा, 'क्या हम पांच बुमराह की तरह का कोई और गेंदबाज बना सकते हैं? मेरा मतलब है, मैं बस यह पूछ रहा हूं, लेकिन वह भी मजेदार नहीं होगा, है ना? मेरा मतलब है इसमें क्या मजा होगा, फिर विशेषता कहां रहेगी?' उन्होंने कहा,'हम ‘एआई’ का खेल में ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहते है। इसमें वह मानवीय तत्व होना चाहिए। खेल में विशिष्टता का एक स्तर होना चाहिए। बुमराह अद्वितीय है क्योंकि जो काम बुमराह करता है उसे करना बहुत कठिन है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article