क्रिकेट

बंगाल टी20 लीग के तीसरे सीजन की विजेता बनी राढ़ टाइगर्स, फाइनल में स्मैशर्स मालदा को हराया

Bengal Pro T20 League 2026 Final: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राढ़ टाइगर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 10 रन जुड़े थे और टीम के तीन अहम विकेट गिर चुके थे। पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाजों में टॉप ऑर्डर के तीनों खिलाड़ी शामिल थे। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान शाहाबाज अहमद क्रीज पर आए और उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

Image

बंगाल प्रो टी20 लीग (bengalt20league)

Bengal Pro T20 League 2026 Final: कप्तान शाहाबाज अहमद की जिम्मेदारी भरी नाबाद 88 रन की पारी के दम पर श्रची राढ़ टाइगर्स ने बारिश से प्रभावित फाइनल में सोबिस्को स्मैशर्स मालदा को डकवर्थ-लुइस नियम से 9 रन से हराकर बंगाल टी20 लीग का पहला खिताब अपने नाम कर लिया। लगातार बारिश के कारण फाइनल मुकाबला 15-15 ओवर का कर दिया गया था।

टॉस हीरकर राढ़ टाइगर्स ने की पहले बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राढ़ टाइगर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 10 रन जुड़े थे और टीम के तीन अहम विकेट गिर चुके थे। पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाजों में टॉप ऑर्डर के तीनों खिलाड़ी शामिल थे। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान शाहाबाज अहमद क्रीज पर आए और उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

शाहाबाज ने शुरू में संभलकर खेला, लेकिन सेट होने के बाद मालदा के गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 88 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के निकले। दूसरे छोर से गौरव सिंह चौहान ने भी कप्तान का भरपूर साथ दिया। गौरव ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए और दोनों के बीच हुई साझेदारी ने टीम को 15 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

मालदा को 9 ओवर में बनाने थे 107 रन

बारिश के कारण मालदा को 9 ओवर में 107 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालदा की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 38 रन जरूर बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। राढ़ टाइगर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। इस तरह राढ़ टाइगर्स ने 9 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और बंगाल टी20 लीग के तीसरे सीजन की ट्रॉफी उठाई। बता दें कि बंगाल टी20 लीग के अब तक 3 सीजन हो चुके हैं। इस लीग की शुरुआत ईडन गार्डन्स कोलकाता में साल 2024 में हुई थी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article