क्रिकेट

CSK के स्टार खिलाड़ी की खुली किस्मत, पहली बार सेंट्रल कांट्रेक्ट में मिली जगह

Rachin Ravindra central contract: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने उन्हें सेंट्रल कांट्रेक्ट में शामिल कर लिया है।इस कांट्रेक्ट लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम गायब है। जिसमें केन विलियमसन भी शामिल हैं।

Image

रचिन रवींद्र (फोटो- AP)

Rachin Ravindra central contract: न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के क्रिकेटर रचिन रविंद्र को वनडे विश्व कप सहित पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन के कारण पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है।इस 24 वर्षीय ऑलराउंडर को उन 20 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है जिन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2024-25 के सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध दिया है। रविंद्र ने पिछले सत्र में 578 रन बनाए और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर रहे।

वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स में 1.80 करोड रुपए में खरीदा था। रविंद्र को 2023 में आईसीसी का वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी चुना गया था। वह सर रिचर्ड हैडली मेडल हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।

रचिन के अलावा इन प्लेयर्स को भी मिली जगह

रविंद्र मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उनके अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों बेन सियर्स, विल ओरूर्के और जैकब डफी को भी पहली बार न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। इस कांट्रेक्ट लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम गायब है। जिसमें केन विलियमसन भी शामिल हैं जिन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे सेंट्रल कांट्रेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट से केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ी: फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंंद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article