Prabhsimran Singh Catch Video: भारतीय क्रिकेट की घरेलू वनडे चैंपियनशिप देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। ये नजारा था प्रभसिमरन सिंह ने फैंस को दिखाया। साउथ जोन के धुरंधर बल्लेबाज रिकी भुई का एक शॉट लहराते हुए विकेट के पीछे गया जिस पर प्रभसिमरन ने हवा में उछलते हुए, या ये कहें कि उड़ते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका।
साउथ जोन की पारी के दौरान जब रिकी भुई 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी पारी के 39वें ओवर में नॉर्थ जोन के गेंदबाज मयंक यादव की एक शॉर्ट गेंद पर उन्होंने झुकते हुए शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले को छूते हुए स्लिप दिशा में चली गई। गेंद हवा में थी और स्लिप में कोई फील्डर नहीं था, तभी विकेटकीपर प्रभसिमरन ने ऐसी छलांग लगाई कि सब हैरान रह गए। उन्होंने एक हाथ से थोड़ा पीछे निकल चुकी गेंद को भी लपक लिया।
बीसीसीआई ने पोस्ट किया वीडियो, यहां क्लिक करके देखें
पटियाला (पंजाब) के 22 वर्षीय क्रिकेटर प्रभसिमरन सिंह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट पंजाब के लिए खेलते हैं, जबकि आईपीएल में वो 2019 से अब तक पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं।
