IND vs AUS 4rth Test, Border Gavaskar Trophy, Ahmedabad Stadium: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरू होने वाला चौथा टेस्ट काफी रोमांच होने वाला है। इस मुकाबले में दोनों देशों के खिलाड़ियों के साथ दोनों देश के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे और दोनों देशों के प्रधानमंंत्री अपने-अपने देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।
टॉस से 20 मिनट पहले पहुंचे दोनों देश के पीएम
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्राइम मिनिस्टर एंथोनी अल्बानेस मैच के टॉस होने से 20 मिनट पहले स्टेडियम पहुंच जाएंगे। दोनों देशों के पीएम सुबह 8:40 तक स्टेडियम पहुंच जाएंगे और करीब डेढ़ घंटे का समय स्टेडियम में व्यतीत करेंगे। साथ ही दोनों पीएम पूरे स्टेडियम का चक्कर भी लगाएंगे। भारत के पीएम एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। दोनों देशों के लिए यह मुलाकात व्यापारिक क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगी। प्रधानमंत्री बुधवार को राज 8:30 बजे गुजरात पहुंच जाएंगे, जहां वे राजभवन में रुकेंगे और फिर गुरुवार की सुबह भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच को देखने के लिए जाएंगे और दोपहर 2.00 बजे तक स्टेडियम में रहेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
अहमदाबाद के स्टेडियम में होने वाले मैच देखने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्राइम मिनिस्टर एंथोनी अल्बानेस के साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी रहेंगे। दोनों देशों के प्राइम मिनिस्टर की विजिट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे और साथ ही करीब 1500 बसों का भी इंतजाम किया गया है। मैच देखने आने वाले फैंस को आने-जाने में दिक्कत ना हो। इसके अलावा जो लोग अपने निजी वाहन से आने वाले है, उनके लिए 20 से ज्यादा पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
